फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठेकेदार से मांगी 20 लाख की रंगदारी, तीन दिन में रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

Sun, 22 Oct 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव भंगू निवासी ठेकेदार को व्हाट्सएप कॉल कर तीन अज्ञात व्यक्तिों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने ठेकेदार को कहा कि उसकी गाड़ी नंबर के साथ हर प्रकार की जानकारी होने उनके पास है। तीन दिन में रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

भंगू निवासी राकेश सरकारी कार्यों के ठेके लेता है। उसका भाई रिंकू गांव का सरपंच है। राकेश के व्हाट्सएप पर बीती 19 अक्तूबर दोपहर तीन अज्ञात व्यक्तियों की कॉल आई। उन्होंने राकेश से कहा कि वह उसे और उसके परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं। उसके बच्चे किस स्कूल में पढ़ते है और उसकी गाड़ी का क्या नंबर है। तीन दिन में 20 लाख की राशि का इंतजाम कर ले। रुपये नहीं दिए तो उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि अभी मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। परीक्षा में ड्यूटी होने के कारण अभी मामले की जानकारी नहीं ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें