संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव खुईयांनेपालपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में घर में बनी डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की।
मृतका की मां सुखदेवी ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी निशु पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार को वे गांव में ही गोशाला में गए हुए थे। निशु घर पर अकेली थी। कुछ समय बाद जब वे घर पहुंचे तो निशु नहीं थी। सुखदेवी ने बताया कि घर के आंगन में बनी पानी की डिग्गी का ढक्कन खुला हुआ था। उन्होंने डिग्गी में देखा तो निशु की डूबी हुई थी। एसआई जागर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुखदेवी के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। मृतका शव मोर्चरी हाऊस में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम रविवार को होगा। निशु ने बीए की पढ़ाई की हुई थी और वह घर पर ही रहकर रही थी।