फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाईवाला खरीफ चैनल के छोर पर पानी पहुंचाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jun 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे 15 गांवों के किसान।
विज्ञापन
सिरसा। गांव कुस्सर, नाईवाला, खाजाखेड़ा, बालात्तर, ढुढियांवाली, मोहम्मदपुरीया, मंगालिया, मेहनावेदा, बुढि़यांवाली आदि गांवों के किसान सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने उपायुक्त को अपना मांगपत्र सौंपा। इस दौरान किसान रमेश कुमार, कृष्ण लाल, राकेश कुमार, सूरजभान, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि उनके खेत नाईवाला खरीफ चैनल की टेल पर पड़ते हैं
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाईवाला खरीफ चैनल घग्गर नदीं पर बनी मम्मड़खेड़ा लिंक चैनल की बुर्जी से 2000 से निकलती है। यहां से नाईवाला खरीफ चैनल का हेड घग्गर-मम्मड़खेड़ा लिंक चैनल की तली से करीब 15 फुट ऊंचाई पर है। इस कारण टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है। जिससे किसानों को पर्याप्त पानी फसल लगाने के लिए नहीं मिलता है। किसानों ने मांग की कि घग्गर बनी सदैवा-मम्मखेड़ा लिंक चैनल के उक्त हेड पर गेट अथवा ठोकर का प्रावधान किया जाए। जिससे टेल तक पूरा पानी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें