फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो घंटे तक किसानों ने बिजली निगम के मुख्य कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे किसान।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय किसान चढूनी ग्रुप ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ अमित कुमार को अपना ज्ञापन सौंपा। दो घंटे तक बिजली निगम के मुख्य कार्यालय के बाहर किसानों व किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली सुविधा देने के लिए बिजली निगम का निर्माण किया गया है, परंतु ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार ने इसे अपनी कमाई का साधन बना लिया है। किसानों को बड़े स्तर पर लूटा जा रहा है। इसी लूट के खिलाफ आज किसान यूनियन किसानों के साथ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से यदि किसान के खेत में बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाए तो किसानों को नए ट्रांसफार्मर के नियमानुसार 10 फीसदी टैक्स जमा करवाना होगा। उसके बाद ही बिजली निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर बदवाएंगे। इस टैक्स की गणना की जाए तो यह 30 से 40 हजार के करीब बनता है।
उन्होंने ग्रामीण व किसान को बिजली का नया ट्यूबवेल कनेक्शन लेना हो तो उसे नए ट्रांसफार्मर के लिए निगम को 20 फीसदी टैक्स देना होगा। आलम यह है कि किसानों को एनर्जी टैक्स के नाम पर लूटने का कार्य किया जा रहा है। वैदवाला ने बताया कि वर्ष 2018-19 में सरकार ने नए कनेक्शन जारी किए थे। 6 साल बाद भी बिजली निगम की ओर से उन्हें जारी नहीं किया गया। जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि बिजली निगम नए कनेक्शनों के साथ एलटी व एचटी तार और बिजली मीटर भी जारी करें। निगम की ओर से निर्धारित यूनिट के आधार पर जो बिजली बिल में छूट दी जाती है। उसके अतिरिक्त बिजली खपत होने की सूरत में वह छूट खत्म हो जाती है, सरकार ऐसा न करे। इस मौके पर किसान नेता हरविंद्र सिंह थिंद सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह रखी मुख्य मांगें
1- जले हुए ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगवाने के दौरान लिया जाने वाला 10 फीसदी टैक्स बंद किया जाए।
2- बिजली के नए कनेक्शन के दौरान लगाए जाने वाले नए ट्रांसफार्मर पर 20 फीसदी टैक्स लेना बंद किया जाए।
3- नए कनेक्शनों के साथ साथ एलटी व एचटी तार और बिजली मीटर भी जारी किया जाए।
4- बिजली निगम की खराब पड़ी मशीनों को ठीक कर चलाया जाए।
5- लोड कम करने के लिए नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें