फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भिवानी और हिसार की प्रमुख रेलगाड़ियों को सिरसा तक चलवाने की मांग

Wed, 11 Dec 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति बीकानेर मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता संदीप नेहरा ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा को मांगपत्र भेजा। इसमें भिवानी और हिसार तक आने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों को सिरसा तक चलवाने की सलाह दी गई है। उन्होंने वाया रोहतक-महम-हांसी-हिसार नई इंटरसिटी गाड़ी नई दिल्ली से सिरसा तक चलाई जाए।
विज्ञापन


नेहरा ने सांसद सैलजा से इस मांगपत्र को रेलमंत्री के समक्ष रखकर समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है ताकि यात्रियों को रेल सेवाओं का लाभ मिल सके।



इसके लिए संदीप ने मंगलवार को सिरसा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार और यूपीआरएमएस बीकानेर मंडल के पूर्व मंडल सचिव यशपाल भारद्वाज से भी मुलाकात की। उन्होंने रेल अधिकारियों से यात्रियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। दैनिक रेल यात्री संघ के सुझाव भी उनके समक्ष रखे गए।
विज्ञापन


-

यह की मांग

- गाड़ियों की जांच के लिए सिरसा में मुख्यालय स्थापित करवाया जाए।

- जोधपुर से हिसार आने वाली गाड़ी संख्या 14891/14892 को सिरसा तक बढ़ाया जाए।

- नई दिल्ली से सिरसा वाया रोहतक-महम-हांसी-हिसार नई इंटरसिटी गाड़ी चलवाई जाए।

- प्रयागराज से भिवानी तक आने वाली गाड़ी संख्या नंबर 14117 और 14118 कालिंदी एक्सप्रेस को सिरसा तक चलवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें