सिरसा। ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने बताया कि होमगार्ड जवानों की मांगों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सातवां स्मरण पत्र भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पत्र में होमगार्ड जवानों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने तथा वर्ष 2016 से लंबित एरियर जारी करने की मांग की गई है। तंवर ने कहा कि 2015 के सुप्रीम कोर्ट आदेशों के बावजूद जवानों को बढ़ा हुआ लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि 2016 में भत्ता 572 रुपये और बाद में 788 रुपये किया गया लेकिन एरियर अभी तक लंबित है। वर्तमान में केवल 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिससे लगभग 12 हजार जवान प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य विभागों को एरियर का लाभ मिल चुका है जबकि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।