फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में कोई पांच प्रश्न हल करने की छूट देने की मांग

विज्ञापन
सीडीएलयू में कुलपति के कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठीं छात्राएं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 17 मार्च से किया जाना है। परीक्षा में प्रश्न पत्र से किन्हीं पांच प्रश्नों को हल करने की छूट दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों ने रोष प्रकट करते हुए सीडीएलयू के प्रशासनिक कार्यालय पर धरना दिया। जिसके पश्चात परीक्षा नियंत्रक सुलतान सिंह विद्यार्थियों की समस्या सुनने के लिए पहुंचे और दो दिन में नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाओं का आयोजन 17 मार्च से किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा में हर यूनिट से एक प्रश्न करने की नोटिफिकेशन जारी की है। जिसका विद्यार्थियों ने विरोध किया। विद्यार्थियों ने मांग कि उन्हें यूनिट की बजाए प्रश्न पत्र से कोई पांच प्रश्न हल करने की छूट दी जाए। विद्यार्थी सौरभ कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन ही पढ़ाई करवाई गई है। जिसमें पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाया और नेटवर्क की समस्या के कारण कई विद्यार्थी पढ़ाई ही नहीं कर पाए। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने बिना किसी छूट के पूरे पाठ्यक्रम का पेपर दे दिया है। जिसके कारण विद्यार्थियों का मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। विद्यार्थी नजर, आशीष, अंकुर, सुरेंद्र ने बताया कि बॉटनी, बॉयोटेक, जियोलॉजी, मैथ, हिस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और अन्य विषयों के कई विद्यार्थी ने 25 दिन पहले ही एडमिशन लिया है, ऐसे में वह विद्यार्थी भी पढ़ाई नहीं कर पाए। लेकिन अब उन्हें परीक्षा के दौरान भी छूट नहीं मिल पा रही है। कुलपति से मिलने की मांग को लेकर जब विद्यार्थी कुलपति कार्यालय के पास पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने विद्यार्थियों को बाहर ही रोक दिया और कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। जिसके चलते विद्यार्थी प्रशासन के खिलाफ आधे घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। जिसके पश्चात परीक्षा नियंत्रक सुल्तान सिंह के आश्वासन पर विद्यार्थी शांत हो गए और वापस लौट गए। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि अगर अभी भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे फिर से विश्वविद्यालय के खिलाफ रोष प्रकट करने पर मजबूर होंगे।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को समझाते परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुलतान सिंह।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें