फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाइसेंस नवीनीकरण पर प्रतिबंध हटाने की मांग

Fri, 27 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। विभिन्न खरीद केंद्रों से जुड़े कच्चा आढ़तियों ने वीरवार को मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लाइसेंसों के नवीनीकरण तथा नए लाइसेंस जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटवाने की मांग की।
आढ़तियों ने कहा कि यह प्रतिबंध न केवल व्यापारिक गतिविधियों को ठप करने वाला है, बल्कि सीधे तौर पर किसानों, मजदूरों और ग्रामीण हितों को प्रभावित करने वाला है। ज्ञापन में आढ़तियों ने बताया कि प्रतिबंध के कारण प्रदेशभर के हजारों वैध लाइसेंस धारक आगामी गेहूं और सरसों खरीद सीजन में खरीद-बिक्री कार्य से वंचित रह जाएंगे। यदि समय रहते लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ तो किसानों को भी अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने कहा कि लाइसेंस प्रतिबंध जारी रहने की स्थिति में कई छोटे खरीद केंद्र बंद होने के कगार पर भी पहुंच सकते हैं। इससे आढ़तियों के साथ-साथ मंडियों में काम करने वाले श्रमिकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा, जिसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें