फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ललित जैन ने खैरा खुर्द गोशाला को वाहन भेंट किया

Fri, 27 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 गोशाला संचालकों को वाहन की चोबी भेंट करते हुए समाजसेवी। संस्था।
विज्ञापन
गोशाला कमेटी ने ललित जैन को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया
विज्ञापन


फोटो - 8

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खैरा खुर्द व खैरा कलां की श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वीरवार को समाजसेवी और गोभक्त ललित जैन पहुंचे।गोशाला कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह और सरपंच राजेश कुमार ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।
कमेटी के सदस्यों ने ललित जैन को परिसर का भ्रमण करवाया और गोवंश के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर ललित जैन ने गोशाला के आवागमन के लिए पिकअप वाहन उपलब्ध करवा कर उसकी चाबी कमेटी को सौंप दी। यह वाहन जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा आयोजक एवं महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी दिनेशानंद महाराज ने ललित जैन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोहित कुमार जांगू ने कहा कि वाहन न होने से काफी कठिनाई थी। इसके समाधान के लिए ललित जैन ने तत्काल सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें