फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दूध के न्यूनतम भाव तय करने की मांग, 19 सितंबर को फिर होगी जिलास्तरीय बैठक

Tue, 08 Sep 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बैठक में मांगों को लेकर चर्चा करते दूध उत्पादक, पशुपालक, डेयरी संचालक व विभिन्न संगठन
विज्ञापन
सिरसा। जाट धर्मशाला में दूध उत्पादकों, पशुपालकों, डेयरी संचालकों और मजदूरों की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को मांग-पत्र सौंपकर समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि पशुपालकों को दूध उत्पादन की मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से भैंस के दूध का न्यूनतम भाव 100 रुपये प्रति किलो तय करने को कहा। गाय के दूध का न्यूनतम भाव 80 रुपये प्रति किलो निर्धारित करने की मांग की गई।
वक्ताओं ने उचित भाव से पशुपालकों को राहत मिलने और दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की बात कही। बाजार में बिक रहे नकली दूध, घी, पनीर और मिलावटी उत्पादों पर रोक लगाने की मांग उठी। इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाने की आवश्यकता जताई गई। दूध में वसा की मात्रा के आधार पर भाव तय करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

आगामी रणनीति और चेतावनी
बैठक में आगामी 19 सितंबर को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में दोबारा जिला स्तरीय बैठक का निर्णय हुआ। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू होगा। बैठक में किसान, पशुपालक, डेयरी संचालक और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। दुग्ध उत्पादकों की एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें