फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद दिल्ली रूट हुआ बहाल, रोडवेज ने चलाई पांच स्पेशल बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी दिल्ली के लिए बस । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
किसान आंदोलन के कारण चार माह से बंद बड़ा दिल्ली रूट अब रोडवेज की ओर से फिर से बहाल किया गया है। रोडवेज की ओर से सिरसा से दिल्ली के लिए पांच विशेष बसों को चलाया गया है। बसें सिरसा से वाया बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली आईएसबीटी तक पहुंच रही हैं। विशेष बसों में सवारियों की संख्या पूरी होने के बाद ही रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन से पहले सिरसा से दिल्ली के लिए 28 बसों को रवाना किया जाता था। किसान आंदोलन के चलते रोड बंद होने के कारण बसों को रोहतक और बहादुरगढ़ तक ही भेजा जा रहा था। ऐसे में अब रोडवेज ने पांच विशेष बसों को शुरू कर दिया है। इन बसों में केवल दिल्ली की सवारियों को ले जाया जा रहा है और शहरों से बाईपास ही निकाला जा रहा है। जिसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी जाती है।
इस समय पर दिल्ली के लिए रवाना होती हैं विशेष बसें
दिल्ली के लिए पहली विशेष बस सुबह 4:40 बजे रवाना होती है। दूसरी बस 8:20 बजे, तीसरी बस 10:20 बजे, चौथी बस 11:30 बजे और पांचवीं बस शाम 4:40 बजे सिरसा डिपो से रवाना की जाती है। ऐसे में दिल्ली के यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

1700 यात्री हर रोज करते थे दिल्ली तक यात्रा
किसान आंदोलन से पहले सिरसा से दिल्ली के लिए 28 बसें रवाना होती थीं। इन बसों में हर रोज 1700 यात्री सिरसा से दिल्ली के लिए बसों में रवाना होते थे, लेकिन बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ता था। अब बसों की बहाली होने के बाद यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। हालांकि रोडवेज की ओर से इन विशेष बसों का 10 रुपये किराया भी बढ़ाया गया है।
वर्जन
यात्रियों को सुविधा देने के लिए पांच विशेष बसों को दिल्ली आईएसबीटी तक भेजा जा रहा है। यात्रियों की संख्या पूरी होने के बाद ही बसों को रवाना किया जा रहा है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- केआर कौशल, महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें