फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेनों की देरी ने बिगाड़ा यात्रियों का शेड्यूल, 5 चलीं एक घंटे की भी ज्यादा देरी से

Sat, 16 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
सिरसा। अभी ठीक तरह से ठंड का आगाज भी नहीं हुआ रेलवे का परिचालन गड़बड़ाने लगा है। पिछले तीन दिनों से लंबी दूरी से लेकर पैसेंजर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इनमें सुपरफास्ट से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं। सबसे ज्यादा शेड्यूल मेरठ-श्रीगंगानगर और गोरखधाम सुपरफास्ट का बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सिरसा से होकर बठिंडा और हिसार की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। इनमें श्रीगंगानगर-दिल्ली, गोरखधाम सुपरफास्ट, मेरठ-श्रीगंगानगर, जयपुर-बठिंडा एक घंटे की भी ज्यादा देरी से चलींं। इसके अलावा कईं ट्रेनें आधे घंटे तक की देरी से चलीं। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्री अपने गंतव्य स्थल पर देरी से पहुंच पाए।
विज्ञापन

सिरसा से हिसार की तरफ देरी से जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन समय रवाना देरी समय
जींद-हिसार पैसेंजर (04083) 00:10 01:17 1 घंटा 5 मिनट
सिरसा एक्सप्रेस (14086) 02:45 04:31 1 घंटा 46 मिनट
किसान एक्सप्रेस (14732) 06:20 06:46 26 मिनट
दिल्ली एक्सप्रेस (14029) 06:35 07:25 50 मिनट
गोरखधाम सुपरफास्ट (12556) 15:25 05:44 19 मिनट
कोटा एक्सप्रेस (19814) 16:15 16:42 27 मिनट
सिरसा से बठिंडा की तरफ देरी से जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन समय रवाना देरी समय

रेवाड़ी-फाजिल्का (14729) 09:55 11:29 1 घंटा 24 मिनट

गोरखधाम सुपरफास्ट (12555) 10:45 11:50 1 घंटा 5 मिनट
जयपुर-बठिंडा (14734) 15:55 16:44 49 मिनट
मेरठ-श्रीगंगानगर (14030) 18:05 07:19 46 मिनट
किसान एक्सप्रेस (14732) 19:35 20:35 1 घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें