फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान उठान में देरी नहीं होगी बर्दाश्त : सैनी

Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी में धान की नमी और गुणवत्ता जांचते अ​​धिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
सिरसा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र सैनी ने कहा कि खरीदे गए धान की समयबद्ध उठान सुनिश्चित की जाए। उठान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे मंडियों में स्टॉक जमा होने से रोकने के साथ किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


परिवहन, श्रम एवं ढुलाई ठेकेदारों के साथ मंडी में बैठक में अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को उठान में तेजी लाने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में जिले की मंडियों में खरीदे गए धान के स्टॉक और उठान की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

सैनी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में धान का उठान पूरा करने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों और खरीद एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए। मंडियों में धान का स्टॉक अनावश्यक रूप से जमा होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है इसलिए उठान कार्य में तेजी लाना जरूरी है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान उठान निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उठान में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गुणवत्ता और नमी की भी जांची व्यवस्था

बैठक के बाद उपनिदेशक ने मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद के लिए पहुंचे धान की गुणवत्ता, नमी की मात्रा और उठान की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता व नमी की जांच करने और खरीदे गए धान का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सैनी ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और उठान संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें