जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 70 पहुंच गया। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमित बुर्ज भंगू गांव की 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान ही दिल का दौरा पड़ गया था। इस महिला को मिलाकर अब तक जिले में 70 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी बुलेटिन के मुताबिक 72 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इन जगहों से मिले संक्रमित
जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में मिले संक्रमितों में पांच चत्तरगढ़पट्टी, एक शाह सतनाम स्कूल, एक जेल, एक एडीसी कॉलोनी, दो हुडा, दो हाउसिंग बोर्ड, एक चोपड़ा वाली गली, पांच चत्तरगढ़ पट्टी, दो प्रीत नगर, चार नोहरिया बाजार, एक एमएसजी कॉपलेक्स, दो आरएसडी कॉलोनी, सात वाल्मिकी चौक, एक ठाकुर ढाणी, एक पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस, तीन गलोबल स्पेश, दो इंद्रपुरी कॉलोनी, एक भगत कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, एक बेगू रोड और एक ए ब्लॉक समेत शहर से 40 संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली अर्बन से 10, कालांवाली से सात, चोपटा से एक, रानियां से चार, माधोसिंघाना से पांच, चौटाला से चार और बडागुढा से एक संक्रमित पाया गया है।
जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 72 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं जिले के एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। जो कोरोना संक्रमित थी। अगर लोग मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।