स्वास्थ्य विभाग ने खामियां मिलने पर शहर के तीन आईवीएफ सेंटर (कृतिम गर्भाधन केंद्र) पर कड़ी कार्रवाई की है। जिन आईवीएफ सेंटर उनमें डबवाली रोड स्थित स्पर्श आईवीएफ सेंटर, जस्सी अस्पताल आईवीएफ सेंटर तथा शिव चौक स्थित एपेक्स अस्पताल आईवीएफ सेंटर हैं। विभाग को जांच के दौरान इन केंद्रों पर कुछ खामियां मिली थी। जिसकी जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है।
सोमवार को सिरसा सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें इन तीनों आईवीएफ केद्रों पर अनियमिताएं मिलने पर उन पर कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अथॉरिटी दीपक लेघा, जिला परियोजना अधिकारी दर्शना सिंह मौजूद भी रही। सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र नैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइवीएफ सेंटरों की जांच की। इस दौरान डबवाली रोड स्थित स्पर्श आइवीएफ सेंटर, शिव चौक के पास स्थित एपेक्स अस्पताल स्थित आइवीएफ सेंटर तथा डबवाली रोड स्थित जस्सी अस्पताल स्थित आइवीएफ सेंटर पर पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कॉट्स---
एपेक्स अस्पताल के आईवीएफ सेंटर को 10 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिये गए है। इसके अलावा डबवाली के जस्सी अस्पताल व सिरसा के स्पर्श आईवीएफ सेंटर को एक एक सप्ताह के लिए बंद करने के आदेश दिये गए हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।