फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्ति टीमें ने 485 नशा पीड़ितों का शुरू करवाया इलाज, 27 छोड़ चुके नशा

Mon, 25 Nov 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली में नशामुक्ति टीमों की ओर से गांव-गांव में जाकर नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका नागरिक अस्पताल में उपचार शुरू करवाया जा रहा है। टीम ने अब तक 45 गावों में जाकर 485 नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की है। नागरिक अस्पताल में डॉ. राजेश कुमार के पास पीड़ितों की काउंसिलिंग करवा इलाज शुरू करवाया गया है। इसमें से 27 पीड़ित नशा छोड़ चुके हैं।
डबवाली के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि क्षेत्र में नशे सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। डबवाली पुलिस हर रोज नशा बेचने व सप्लाई करने वालों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। जब से उन्होंने डबवाली का कार्यभार संभाला है, तब से मादक पदार्थ अधिनियम के 16 अभियोग दर्ज कर 25 आरोपियों को काबू कर जेल में बंद करवाया है। आरोपियों से 62.33 ग्राम अफीम, 36 किलोग्राम डोडापोस्त व 73.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आबकारी अधिनियम के 14 अभियोग दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 273 बोतल देशी व 35 बोतल हथकड़ शराब और 404 लीटर लाहन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मेडिकल नशे को रोकने के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस अधीक्षक ने बताया की गांव मसीतां में तीन मेडिकल हैं, तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें