फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यभार संभालते ही स्वास्थ्य सुविधा जांचने फील्ड में उतरे डीसी, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते उपायुक्त। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कार्यभार संभालते ही उपायुक्त अजय सिंह तोमर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को जांचने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी, जच्चा बच्चा वार्ड, ब्लड बैंक और सर्जरी वार्ड, रिहायशी एरिया और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने को लेकर भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मेडिकल कॉलेज और 200 बेड वाले अस्पताल के भवन का निर्माण करने को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से सुदृढ़ हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जिले में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ काफी फंड प्राप्त करवाया जा चुका है। वहीं उन्होंने नागरिक अस्पताल में अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात सीएमओ कार्यालय में बैठक कर समीक्षा की। डीसी ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए और किसी को भी इलाज के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
निर्धारित अवधि में पूरे करवाएं जाएंगे विकास कार्य
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि सरकार की ओर से जिले में पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जो भी विकास कार्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा, ताकि आमजन को इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना डेटा तैयार कर लें, जिनकी वे अगले सप्ताह समीक्षा करेंगे। उन्होंने जिले में बड़े प्रोजेक्टों में शामिल मेडिकल कॉलेज को लेकर कहा कि संबंधित अधिकारियों से इस बारे बैठक की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द जिले में इसकी स्थापना हो सके। इसके साथ ही सामान्य अस्पताल के भवन के रिनोवेशन के लिए एस्टीमेट बनाकर भिजवाएं, ताकि जल्द यह कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी की भावना से करें कार्य, प्राथमिकता से करें जन समस्याओं का समाधान
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी की भावना से कार्य करें। सरकार व प्रशासन समाधान के लिए है, इसलिए कोई अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें, जिससे नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ सरल व सुगम रूप से मिले।
सफाई व्यवस्था को लेेकर दिए निर्देश
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाए। कोई भी एजेंसी अच्छा कार्य नहीं कर रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में जाम की स्थिति से निपटने को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में कार्य करने को कहा।

सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनीष सिंगला से बातचीत करते उपायुक्त अजय सिंह - फोटो : Sirsa

ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते नवनियुक्त अजय तोमर।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें