फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय खेलों में बेटियों का दम...बास्केटबाल में सिरसा ने भिवानी को 18-7 और करनाल को 22-4 से हराया

Thu, 17 Sep 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 59वीं लड़कियों की स्कूल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में वीरवार को बास्केटबाल और हॉकी के मुकाबले रोमांचक रहे। शहीद भगत सिंह खेल परिसर में बास्केटबाल व जीवननगर में हॉकी के मुकाबले हुए। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद दोनों खेलों के चैंपियन तय होंगे।
विज्ञापन

बास्केटबाल अंडर-14 में झज्जर ने कैथल को 40-2, सिरसा ने भिवानी को 18-7, जींद ने गुरुग्राम को 20-7 और पानीपत ने रोहतक को 16-2 से हराया। अंडर-17 में जींद ने रोहतक को 35-20, सिरसा ने करनाल को 22-4, फरीदाबाद ने कैथल को 34-9, सोनीपत ने अंबाला को 34-4 और झज्जर ने कुरुक्षेत्र को 59-35 से शिकस्त दी।
अंडर-19 में सोनीपत ने अंबाला को 22-3, हिसार ने पंचकूला को 23-14, रोहतक ने गुरुग्राम को 28-18 और फरीदाबाद ने यमुनानगर को 12-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बास्केटबाल अंडर-14 में 21, अंडर-17 में 22 और अंडर-19 में 21 टीमें मैदान में हैं।
विज्ञापन

हाॅकी में हिसार ने जींद को 4-0 से हराया
हॉकी अंडर-17 में हिसार ने जींद को 4-0, कुरुक्षेत्र ने करनाल को 1-0, सोनीपत ने भिवानी को 4-0 और हिसार ने कुरुक्षेत्र को 4-1 से हराया। अंडर-14 में हिसार ने कुरुक्षेत्र को 4-2, अंबाला ने फतेहाबाद को 4-3 और सिरसा ने भिवानी को 1-0 से मात दी। जीवननगर में हॉकी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, सटीक पासिंग और गोल के लिए संघर्ष ने माहौल को उत्साह से भर दिया। दोनों खेलों में टीमों ने रणनीति के साथ प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में अंतर कम रहा जिससे अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। अब अगले दौर में पहुंची टीमें खिताब के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें