फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसोर्ट से रात को हुई बेटी की विदाई, पीछे से घर में रखे आभूषण और साढ़े सात लाख रुपये ले उड़े चोर

विज्ञापन
चोरों द्वारा राड से तोड़ा गया विवाह वाले घर का ताला - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बेटी की शादी के लिए बनवाए सोने के आभूषण और शादी समारोह का भुगतान करने के लिए घर में रखे साढ़े सात लाख की नकदी पर चोरों ने बेटी की विदाई से पहले ही हाथ साफ कर दिया। बेटी को विदा कर वापस घर लौटे परिवार के सदस्य को जब गेट के ताले टूटे मिले तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। मामले की शिकायत जेजे कॉलोनी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घटना सोमवार अल सुबह करीब पौने तीन बजे की है। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक रमेश कुमार के घर पर सुबह चोरों ने नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। रमेश कुमार की बेटी ज्योति की शादी शहर के ही अरोमा रिसोर्ट में रखी थी। परिवार के सदस्य जब बेटी की विदाई कर वापस घर लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और कमरों में रखे सूटकेस खुले मिले। जांच की तो बेटी के लिए बनवाए गए पांच तोले सोने के आभूषण और विवाह का भुगतान करने के लिए रखी साढ़े सात लाख की नकदी गायब मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
रात ढाई बजे घर से सामान लेकर रिसोर्ट गए थे रमेश
पीड़ित रमेश कुमार ने बताया की बेटी की शादी रिसोर्ट में रखी होने के कारण घर को ताला लगा रखा था और घर पर कोई नहीं थी। रात करीब ढाई बजे वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर से सामान भी लेकर गए थे। लेकिन उस समय स्थिति सामान्य थी। लेकिन जब सुबह वह बेटी का विदा कर घर पर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला और घर के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसका दूध डेयरी का काम है। बड़ी मुश्किलों से उन्होंने बेटी की शादी के लिए सामान और रुपये जोड़े थे। उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पौने तीन बजे तीन युवक गली में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

-चोर गिरोह बंद मकानों को बना रहे निशाना
शहर में हर रोज चोरी की घटना हो रही है। इनमें अधिक चोरी की घटना बंद मकानों में ही हुई है। तीन दिन पहले ही अग्रसेन कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सोने के आभूषण और नकदी चोरी हो गई थी। चोर गिरोह के सदस्य दिन में रेकी कर रात को वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते 15 दिनों में शहर के कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, मेला ग्राउंड और अन्य कॉलोनियों में चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक एक भी आरोपी नहीं लग पाया है।
रात ढाई बजे घर से सामान लेकर रिसोर्ट गए थे रमेश
पीड़ित रमेश कुमार ने बताया की बेटी की शादी रिसोर्ट में रखी होने के कारण घर को ताला लगा रखा था और घर पर कोई नहीं थी। रात करीब ढाई बजे वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर से सामान भी लेकर गए थे। लेकिन उस समय स्थिति सामान्य थी। लेकिन जब सुबह वह बेटी का विदा कर घर पर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला और घर के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसका दूध डेयरी का काम है। बड़ी मुश्किलों से उन्होंने बेटी की शादी के लिए सामान और रुपये जोड़े थे। उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पौने तीन बजे तीन युवक गली में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चोरी की घटना होने की शिकायत आई है। मकान में एक लोहे की रॉड मिली है जिससे ताले तोड़े गए थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बलवान सिंह, प्रभारी, जेजे कॉलोनी, चौकी सिरसा

चोरी संबंधित जानकारी देते परिवार के सदस्य।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें