फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी में ढाणियों में खतरे की घंटी...लटकते तार और कमजोर खंभे बने खतरा

Fri, 22 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग मंडी में जर्जर खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर। 
विज्ञापन
डिंग मंडी। क्षेत्र में पीलीमंदोरी रोड के पास ढाणियों में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि कई स्थानों पर तार इतनी नीची हैं कि खेतों में ट्रैक्टर चलाना और जुताई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

साथ ही पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के दो खंभे जर्जर स्थिति में हैं जिससे तेज हवा या बारिश में हादसे का खतरा बढ़ गया है। ढाणीवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
-

बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। खेत में ट्रैक्टर लेकर जाते समय हमेशा डर बना रहता है। कई बार खेती कार्य में परेशानी आती है। विभाग को जल्द इन्हें ऊंचा करवाना चाहिए। - लाल चंद, ग्रामीण, डिंग मंडी।
विज्ञापन

-
ढाणियों के पास से 11 हजार वोल्टेज लाइन गुजर रही है। इसके दो खंभे काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। तेज हवा या बारिश में हादसा होने का डर बना रहता है। यहां छोटे बच्चे और पशु भी रहते हैं, इसलिए जल्द समाधान जरूरी है। - अनिल, ग्रामीण डिंग मंडी।

-
बिजली के तार दुरुस्त करने के लिए एसटीमेट तैयार किया जा चुका है। अगले दो से तीन दिन में नीची लटक रहे तारों को उचित ऊंचाई पर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जर्जर खंभों की भी जांच करवाई जाएगी। यदि खंभे खराब पाए गए तो उन्हें बदल दिया जाएगा। - राजेश कुमार, एसडीओ, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें