संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब से सिरसा बस स्टैंड पहुंची एक युवती वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भंभूर निवासी एक व्यक्ति ने बताया है कि उसकी भांजी पंजाब में रहती है। वह 14 जुलाई को पंजाब से सिरसा बस स्टैंड पहुंची थी। यहां पहुंचकर उसने अपनी मां से मोबाइल पर बात की।
युवती ने मां से कहा कि वह सिरसा पहुंच चुकी है। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि युवती की तलाश जल्द कर ली जाएगी।