फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवती व महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Wed, 25 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से एक युवती और एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव की 19 वर्षीय युवती 20 नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए घर से निकली थी। वह शाम तक नहीं लौटी। उसके पिता ने चौपटा थाना पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि युवती रोजाना दोपहर बाद घर लौट आती थी। देर रात तक इंतजार करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में, एक गांव की 32 वर्षीय विवाहिता 22 नवंबर को घर पर नहीं मिली। उसके पति ने रानियां थाना पुलिस को शिकायत दी है। पति सुबह करीब नौ बजे काम पर गया था और दोपहर करीब दो बजे लौटा तो पत्नी नहीं थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।
पति को जानकारी मिली है कि गांव संतनगर का एक व्यक्ति उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी मंजू बाला ने जल्द ही महिला को ढूंढने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें