फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ किया एकजुट

विज्ञापन
​डबवाली। गावों में ​खिलाड़ियों को खेल करवाते हुए पुलिस कर्मी। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। एसपीओ वकील ने गांव सुकेरा खेड़ा, एसपीओ हरगोबिंद ने गांव घुकांवाली, एसपीओ राजेन्द्र ने गांव कालांवाली व एसपीओ राजेश कुमार ने गांव फूल्लो में कबड्डी, क्रिकेट व वॉलीबाल की प्रतिस्पर्धाएं करवाकर उन्हें नशे जैसे बीमारी से तौबा करने की शपथ दिलाई व खेलों के माध्यम से अपने माता-पिता व अपने गांव व शहर का नाम रोशन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ इस मुहिम में मिल जुलकर काम करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की। टीम ने कहा कि आमजन नशा तस्करों की सूचना देकर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि अकेला नशा कई बीमारियों व अपराधों को जन्म देता है। इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा इसके दुष्प्रभावों को पहचाने व दूर रहे। साथ ही इस संदेश को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं।

उन्होंने युवाओं से कहा कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनोगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर काल करें। यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24x7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री/खरीद /भंडारण / निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें