फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजारों में राैनक, करवाचौथ के बाद दिवाली की तैयारी में जुटीं महिलाएं

विज्ञापन
सिरसा।त्योहारी सीजन को लेकर मोहंता मार्केट में भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। करवाचौथ का पर्व संपन्न होते ही शहर की महिलाओं ने अब दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करवाचौथ की व्यवस्थाओं के बाद अब हर घर में सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं ने घर के कोनों-कोनों की सफाई में जुटना शुरू कर दिया है, ताकि धनतेरस और दिवाली तक सबकुछ चमक उठे।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों शक्ति नगर, प्रेम नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रानियां चुंगी, बरनाला रोड व अन्य क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही घरों की सफाई में लगी नजर आ रही हैं। कोई रसोई की अलमारियां साफ कर रही हैं, तो कोई बैठक और आंगन को नया रूप देने में जुटी है। कई घरों में रंगाई-पुताई का कार्य भी शुरू हो चुका है। महिलाएं कहती हैं कि दिवाली का आनंद तभी आता है जब घर पूरी तरह साफ-सुथरा और सजा हुआ हो।



बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, शुरू हुई खरीदारी

करवाचौथ के तुरंत बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं दीपावली की सजावट और खरीदारी की तैयारियों में जुटी हैं। दुकानों पर दीये, मोमबत्तियां, रंगोली सामग्री, तोरण, बंदनवार और इलेक्ट्रिक लाइटों की बिक्री बढ़ने लगी है। मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। व्यापारी बताते हैं कि इस बार बाजार में त्योहारों की उमंग पहले से अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


-

धनतेरस पर सबसे अधिक रहती है भीड़
व्यापारियों के अनुसार, दिवाली से पहले धनतेरस का दिन सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला होता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। बाजारों में इस दिन ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है। दुकानदारों ने बताया कि लोग पहले से ही अपनी पसंद की चीजें देख रहे हैं ताकि धनतेरस पर खरीदारी के समय कोई परेशानी न हो।

-

महिलाओं में दिख रहा उत्साह
महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ के बाद अब पूरा ध्यान दिवाली की तैयारी पर है। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट तक सब कुछ खुद ही करना उन्हें अच्छा लगता है। कई महिलाएं नए परिधान, मिठाई और उपहार खरीदने की सूची बना रही हैं। वहीं बच्चों में भी दिवाली की उमंग साफ झलक रही है। शहर के मुख्य बाजारों मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, रोड़ी बाजार, मीना बाजार, बरनाला रोड़ में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। दुकानों पर लाइटिंग लगाई जा रही है और कई जगह तो रंगोली डिजाइन और पुष्प मालाओं से स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें