फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली कोर्ट परिसर को मिलेगी सुरक्षा की नई दीवार, 1.34 करोड़ आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शहर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा के लिए लंबे समय से उठाई जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है। सरकार ने कोर्ट परिसर में हाई सिक्योरिटी बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग एक करोड़ 34 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से रिकॉर्ड रूम और छह कार शेड का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए टेंडर प्रकिया जल्द ही शुरू की जाएगी। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा की दृष्टि से लंबे समय से समस्याएं बनी हुई थीं। वर्तमान में परिसर के चारों ओर केवल लगभग पांच फीट ऊंची दीवार बनी हुई है, जो सुरक्षा मानकों के हिसाब से बिल्कुल नाकाफी मानी जा रही थी। न्यायिक स्टाफ की ओर से कई बार इसकी ऊंचाई बढ़ाने और बाउंड्री को मजबूत करने की मांग की गई थी।

-

पहले हो चुकी हैं गोलीबारी की घटनाएं





कोर्ट परिसर में पहले कई बार गोली चलने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अब यह बाउंड्री वाल परिसर की सुरक्षा को मजबूत करेगी और किसी भी प्रकार की बाहरी अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने में सहायक साबित होगी। इससे कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन






न्यायिक स्टाफ ने जताया संतोष

कोर्ट कॉम्प्लेक्स के नाजर दविंदर सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी बाउंड्री वाल बनने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक स्टाफ की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि रिकॉर्ड के सुरक्षित संरक्षण और स्टाफ के लिए बेहतर सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा सकेंगी। यह परियोजना क्षेत्र में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।










-डबवाली कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कार्य की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और कार्य को शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 1,34,15,686 की राशि से खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


- कमलदीप राणा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें