फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

Mon, 30 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।  शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत साइल रैली को रवा
विज्ञापन
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित
विज्ञापन

नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान में अतिथियों व युवाओं ने लिया भाग

फोटो - 3.4

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फिट युवा, स्वस्थ समाज और विकसित भारत के संकल्प के साथ रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में विशेष आयोजन हुआ। यह फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम का 100वां संस्करण था।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत सिरसा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वरिष्ठ नेता अंग्रेज सिंह भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए फिटनेस को स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सिग्नेचर वॉल गतिविधि के माध्यम से अतिथियों और युवाओं ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। सभी ने हस्ताक्षर करके समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
चार विभागों की सहभागिता
कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरसा धनपत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस बड़े आयोजन में चार प्रमुख विभागों ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई। खेल विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का हिस्सा बने। विभिन्न विभागों की भागीदारी से युवाओं और आमजन को फिटनेस तथा खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

दिनचर्या में शामिल करने की अपील
माय भारत सिरसा की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। साइकिलिंग, योग, व्यायाम और खेलों को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। नशे से दूर रहकर अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने की बात कही गई। स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें