फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले, अंग्रेजों की तरह जबरन लगान वसूल रही भाजपा सरकार

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Bureau
विज्ञापन
इनेलो जिला कार्यकारिणी की ओर से मंगलवार को भाजपा सरकार की ओर से जारी फसल बीमा योजना के विरोध में नगर में  प्रदर्शन करके जोरदार नारेबाजी की गई। सुरखाव चौक पर नगराधीश को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी के शेड नीचे जमा होना शुरू हुए। प्रदर्शनकारियों नेतृत्व इनेलो प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह ने किया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने शहर भर में प्रदर्शन किया और फसल बीमा योजना वापस लो, किसानों की यही पुकार-बंद करें फसल बीमा योजना व्यापार जैसे नारों की तख्तियां अपने हाथों में उठा रखी थीं।

प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मंडी से निकल कर जनता भवन रोड, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक होते हुए सुरखाब परिसर पहुंचे जहां पर नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की फसल बीमा योजना पूरी तरह से किसान विरोधी है जिसे तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन


बीमे का प्रीमियम जबरन बैंक के माध्यम से काटना यह दर्शाता है कि सरकार अंग्रेजों की तरह किसानों से लगान वसूल रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि स्मार्ट फोन यॉ ड्रोन की बजाए अधिकारी मौके पर जाकर फसलों के नुकसान का आंकलन करें।

इससे पूर्व अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जबरदस्ती किसानों पर फसल बीमा योजना थोप रही है जिसे इनेलो कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के समय किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को ज्यों की त्यों लागू करवाने वाले भाजपा नेता आज भूमिगत हो गए है।

उन्होंने कहा कि पहले ब्लाक स्तर को इकाई माना जाता था लेकिन अब पूरे गांव को इकाई मानने की बात कही जा रही है जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। निशान सिंह ने कहा कि वास्तव में यह सरकार किसान विरोधी है। जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है तथा बीमा कंपनियों क ो फायदा पहुंचाने हेतु किसानों को आर्थिक नुकसान की गर्त में डाला जा रहा है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसबीर जस्सा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों से जबरदस्ती बीमा प्रीमियम काटा जा रहा है जिसे इनेलो सहन नहीं करेगी और इस योजना का डटकर विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, पूर्व मंत्री भागी राम, पूर्व विधायक सीता राम, महिला विंग अध्यक्षा कृष्णा फौगाट, कश्मीर सिंह करीवाला, डा.हरि सिंह भारी, डा. राधेश्याम शर्मा, कुलदीप गोदारा, बुधसिंह, विनोद बैनीवाल, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, अभय सिंह खोड़, विनोद दड़बी सहित काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें