फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
डबवाली में प्रदर्शन - फोटो : Bureau
विज्ञापन
किसानों द्वारा फसल बीमा योजना के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय किसान संगठन, किसान यूनियन, डॉ. स्वामीनाथ संघर्ष समिति व अन्य किसान जत्थेबंदियों के बैनर तले दिया जा रहा धरना मंगलवार को जारी रहा। विभिन्न गांवों के किसान सुबह 11 बजे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में धरने पर बैठे पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को डा. केवी सिंह, कुलदीप गदराना, कुलदीप भांभू ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के धरने का समर्थन किया। इस मौके पर संबोधन के दौरान किसान नेता मलकीत सिंह खालसा ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नही है। जो प्रावधान योजना में किए गए है उन्हे पढ़कर ऐसा लगता है कि यह योजना किसानों के लिए नहीं बल्कि बीमा कंपनियों के हितों को ध्यान में रख कर बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों के क्रेडिट खातों से बैंकों ने जबरन प्रीमियम राशि काटी है उन्हें वापस उनके खातों में डाला जाए। मलकीत सिंह ने कहा कि अगर सरकार किसान हितों को लेकर गंभीर है और इस योजना को लागू करना चाहती है तो सरकार किसानों का प्रीमियम खुद भरे व एक एकड़ को इकाई मान कर चले ताकि किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर बीमा करने का अधिकार ऑल इंडिया एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को दिया जाए। उनके अलावा जसवीर सिंह भाटी, वकील सिंह मौजगढ़ ने भी विचार रखे। धरने में शामिल होने वालों में  लीलाधर बलिहारा, जगविंद्र सरपंच, डॉ. सुरेंद्र पाल जस्सी, सुरेंद्र ठेकेदार, विजय सहारण, जयचंद रहेजा, राजेंद्र बिश्रोई गिदडख़ेड़ा, रामजी लाल, जगदीश सिंह, इकबाल सिंह, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह पन्नीवाला मोरिका, बलजीत सिंह नंबरदार, बिल्लु सिंह जोगेवाला, जयदयाल मैहता, मंगत सिंह हस्सु, नरेंद्र सिंह दंदीवाल, देवेंद्र कुमार भोभिया, बलतेज सिंह नीलेयांवाली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें