फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक ने प्रेमिका का तकिए से गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद लगाया फंदा

Tue, 10 Feb 2026 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में एक प्रेम संबंध हिंसक रूप लेते हुए हत्या और आत्महत्या में बदल गया। एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके बाद खुद गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में एक बड़ी घटना सामने आई है। फौजी चौक एरिया में रहने वाली फतेहाबाद की सिमरन की उसकी प्रेमी ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगा लिया और जान दे दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सिमरन आर्केस्ट्रा का काम करती थी। हत्यारोपी सुनील जींद का रहने वाला है।

विज्ञापन


वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। सिमरन का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और सुनील फंदे पर लटका मिला। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सिमरन के साथ रह रही लड़कियों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने सुनील को कभी नहीं देखा था।

जिस कमरे में साथ वाली लड़कियां रह रही हैं, घटना उससे दूसरे कमरे में हुई है। कमरे में सिमरन और सुनील ही थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक ने हत्या क्योंकि, घटना किस वक्त हुई। सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें