फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति में महिला और उसकी पुत्री गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सादेवाला में देर रात एक महिला द्वारा अपने घर में वेश्यावृत्ति करवाने को लेकर पूरे गांव में रोष फैल गया और पूरा गांव महिला के घर के बाहर एकत्र हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला का पति कहीं बाहर रहता है और महिला अपनी बेटियों सहित वेश्यावृत्ति करती है, पूरा दिन महिला के घर आवारा लोगों का आनाजाना लगा रहता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा हैं।

थाना  रानियां और जीवननगर चौकी से पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी पुत्री सहित चार अन्य लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में रविवार सुबह गांव की पंचायत थाने में पहुंची और उन्होंने थाना प्रभारी दलीप सिंह से मुलाकात कर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण ताराचंद, सतीश कुमार, सुखविंद्र सिंह, हुकमा राम, सतपाल, सुभाष, कृष्ण, भागराम, विजय सिंह, नंदराम, अजय कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त महिला की हरकतों से पूरा गांव परेशान हैं, यह महिला पहले ऐलनाबाद व सिरसा में गलत कार्य करती थीं और बड़े-बड़े लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठती थीं, अब वह पिछले दो माह से गांव मेें रह रही हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष मांग की है कि महिला व उसके साथियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएं।

थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला और उसकी पुत्री सहित दयाराम निवासी रामपुरियां हनुमानगढ़, रवि निवासी ऐलनाबाद, राकेश निवासी बाहिया, अमनदीप निवासी कालूराम के खिलाफ वेश्यावृृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें