फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डबवाली में अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस में मिले हथियार, सीट के नीचे काले बैग में रखे थे

Tue, 10 Oct 2023 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली (हरियाणा)

सार

रेलवे पुलिस ने ट्रेन में रूटीन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें ट्रेन के एक डब्बे की सीट के नीचे एक काला चमड़े का बैग लावारिश हालात में मिला। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए बैग की जांच की तो हैरान रह गई। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता कर जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली के आदर्श रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद जम्मू तवी ट्रेन में मंगलवार को चमडे़ के काले बैग में सफेद कपड़े में लिपटीं हुईं तीन सेमी ऑटोमेटिक गन व 6 मैगजीन बरामद हुई हैं। रेलवे पुलिस ने जब हथियारों की जांच की तो उसमें स्टार का लोगो लगा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हथियार दूसरे देश से आए हुए भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगो के हथियार आना कोई बड़ी साजिश लग रही है। सिरसा जिला जीआरपी ने मुख्यालय को सूचित कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी थानों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है।

डबवाली जीआरपी चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि अहमदाबाद जम्मू तवी 19223 नंबर गाड़ी नियमित रूप से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आती है। मंगलवार सुबह ट्रेन रेलवे स्टेशन पर 6 बजकर 6 मिनट पर पहुंची। इस दौरान एसआई अमरचंद , एसआई भीम सेन, हेड कांस्टेबल विष्णु अपनी रुटीन चेकिंग कर रहे थे। जब टीम के सदस्यों ने इंजन के साथ बने केबिन की जांच की तो उन्हें सीट के नीचे एक काला रंग का चमड़े का बैग नजर आया। टीम ने डिब्बे में बैठे अन्य यात्रियों से बैग के बारे में पूछा तो सभी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि दो मिनट का वक्त पूरा होने पर ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी। इसके साथ ही उन्होंने बैग नीचे उतार लिया। बैग को रेलवे प्लेटफार्म पर खोला तो उसमें सफेद कपड़े में लिपटे हथियार मिले। बैग की तलाशी ली उसमें तीन सेमी ऑटोमेटिक गन व 6 मैगजीन मिलीं। बैग में सफेद कुर्ता पजामा भी बरामद हुआ। बैग के ऊपर कोई नाम या अन्य चीज दर्ज नहीं थी, जिससे बैग मालिक का पता चल सके।

गन पर है स्टार का सिंबल
चौकी प्रभारी ने बताया कि गन के ऊपर लाल रंग में स्टार अंकित है। ऐसा लगता है कि यह दूसरे देश में बने हुए हथियार हैं। यह जांच का विषय है कि त्योहारी सीजन में इन हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी। डबवाली के रास्ते यह हथियार पंजाब या जम्मू में कहां सप्लाई होने थे। उच्चाधिकारियों को संपूर्ण जानकारी दे दी गई है। जिस तरह से हथियार नजर आ रहे हैं या शायद पाकिस्तान के हो सकते हैं। सिरसा जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात या राजस्थान से आए हो सकते हैं हथियार
अहमदाबाद से डबवाली से दूरी एक हजार 19 किलोमीटर बनती है। गुजरात व राजस्थान होकर यह गाड़ी गुजरती है और पंजाब के रास्ते जम्मू जाती है। ऐसे में यह हथियार गुजरात या राजस्थान से आए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें