फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की कोख और सिंदूर दोनों उजड़ी, खुद लड़ रही जिंदगी की जंग, तीन की दर्दनाक मौत

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (सिरसा)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के रानियां में एजेंसी पर सर्विस के लिए दी गई स्कूटी लेने जा रहे दिव्यांग टेलर, उसके बेटे और ममेरे भाई समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीसीआर से सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। टेलर की पत्नी भी दिव्यांग है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुरिया निवासी दिव्यांग टेलर सुनील सर्विस के लिए एजेंसी में दी गई स्कूटी लाने जा रहा था। अभी वह रानियां में सिरसा मार्ग पर रिलायंस पंप के नजदीक पहुंचा था कि उसकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सुनील उर्फ लीलू (28), बेटा लवदीप (8) और राजस्थान निवासी रिश्तेदार सुनील (25) की मौत हो गई, जबकि पत्नी गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दिव्यांग सुनील रानियां में टेलर का काम करता था, उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। दोपहर सवा 12 बजे रिलायंस पंप के पास बाइक सवारों को कार ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार के साथ भाग निकला। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस आने का इंतजार न करते हुए घायलों को पुलिस पीसीआर में सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मृतक के भाई प्रकाश पुत्र बनवारी लाल के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें