फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की टेबल पर सहेलियों को छोड़ कमरे में गई छात्रा, कुछ देर बाद इस हाल में मिली तो बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 05 Feb 2021 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

  • चार दिन पूर्व घर से लौटी थी, रूम पार्टनर सगी बहनों को खाने की टेबल पर छोड़कर कमरे में गई थी नेहा
  • आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया रोशनदान, शनिवार पिता के आने पर होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में जेल रोड पर स्थित कल्पना चावला पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में इलेक्ट्रॉनिक प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। नेहा मूलरूप से बिहार के नवादा की रहने वाली थी। गुरुवार देर शाम रूम पॉर्टनर और दो सगी बहनों को खाने की टेबल पर छोड़कर नेहा अकेले कमरे में गई थी। 

विज्ञापन


देर रात तक जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो बहनों ने रोशनदान तोड़कर अंदर झांका तो नेहा फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी गई है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार गर्ल्स पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में नेहा (16) के साथ बिहार की ही दो सगी बहनें रहती हैं। कोरोना काल के बाद नेहा 31 जनवरी को हॉस्टल में आई थी। बताया जा रहा है कि आने के बाद से ही वह थोड़ा परेशान रहने लगी थी। तीनों हॉस्टल के प्रथम तल पर रहती थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों खाना खाने नीचे बने भोजनालय में आई थीं।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद किसी काम का बहाना बनाकर नेहा उनसे चाबी लेकर अपने कमरे में चली गई। करीब 10 बजे तक उसके वापस न आने पर जब उसकी रूम पार्टनर दोनों बहनों ने ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड व अन्य स्टाफ को बुलाया गया। कमरे में अंदर देखा तो उसका शव पंखे से लटका था।

कल्पना चावला पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में नेहा द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। भाई नीरज पहुंच गया है लेकिन पिता के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शनिवार को कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। - एएसआई, सुरजीत। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें