फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर दीं गिरफ्तारियां

Fri, 26 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
विज्ञापन
व‌िरााध्‍ा - फोटो : buraeau
विज्ञापन
कांग्रेस शासनकाल में कालांवाली को उपमंडल का दर्जा मिलने के बावजूद अभी तक प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से वहां उपमंडलाधीश की नियुक्ति न करने के विरोध में कांग्रेस ने वीरवार को कालांवाली में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारियां दी। 
विज्ञापन

कालांवाली में वीरवार को काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुखचैन मोड़ पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीशपाल केहरवाला के नेतृत्व में एकत्रित हुए। केहरवाला ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस शासन में कालांवाली को उपमंडल का दर्जा दिया गया था और लोगों की सुविधा के लिए एसडीएम की नियुक्ति का प्रावधान किया था मगर सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने आज तक वहां किसी एसडीएम की नियुक्ति नहीं की। इसके बाद विरोध स्वरूप कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टियां लेकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल की ओर मार्च करना आरंभ किया।  पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें रोड़ी थाने ले जाया गया। गिरफ्तार किए जाने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ओमप्रकाश केहरवाला, जिला पार्षद रामजीलाल जयमल, जिला पार्षद आरसी झोरड़, सुरजीत भावदीन, अवतार सिंह सूरतिया, जगसीर सिंह गिल, नगरपालिका कालांवाली के पूर्व अध्यक्ष जगजीत कुरंगावाली, ओमप्रकाश लुहानी व रंजीत दंदीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें