फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, थाने के नजदीक शटर उखाड़कर हो गई चोरी

Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
दुकान - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सुबह पांच बजे कार सवार चार नकाबपोश युवक चौटाला रोड स्थित एक इलेक्ट्रिकल्स का शटर उखाड़कर करीब लाखों की कीमत के कॉपर वायर चुरा ले गए। हालांकि वारदात की जानकारी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। लेकिन जब तक कर्मचारी वर्दी पहनकर शहर थाना के गेट पर पहुंचे तो गाड़ी बठिंडा रोड की ओर जा चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करने की बजाए लोगों से पूछा कि क्या कोई गाड़ी इस ओर गई है? लोगों की हां, सुनकर पुलिस थाने में लौट आई। पुलिस के रवैये से गुस्साए दुकानदारों ने शहर थाना के भीतर नारेबाजी करके रोष जताया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने एनएच-54 (चौटाला रोड) पर एक स्विफ्ट गाड़ी को जम्मू इलेक्ट्रिकल्स पर खड़े देखा। युवकों ने मुंह छिपा रखे थे। संदेह होने पर वह वहीं खड़ा हो गया। युवकों ने दुकान का सटर उखाड़ रखा था और दुकान के भीतर से कॉपर वायर निकालकर कार में रख रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप कर रखा था। चोरी का संदेह होने पर वह तुरंत शहर थाना में पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस रवैये से गुस्साए दुकानदार तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग यूनियन के सदस्यों ने पूर्व प्रधान जगतार सिंह के नेतृत्व में शहर थाना में जाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दुकानदार अमरीक सिंह की शिकायत पर अज्ञात चार जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


अब आंख लगे एक घंटा हुआ था
जिस समय वारदात हुई उस समय पुलिस सोई हुई थी। चूंकि गश्त का समय रात 11 से सुबह चार बजे तक होता है। पुलिस की आंख लगे अभी एक घंटा हुआ था कि चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि पुलिस दावा करती है कि अधिकारी सोए थे, तीन पीसीआर शहर में घूम रही थी। सवाल उठता है कि एनएच को छोड़कर पीसीआर कहां घूम रही थीं?

सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखी कार
दूसरे राज्यों से डबवाली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए शहर थाना पुलिस ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। बठिंडा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, लेकिन बठिंडा रोड़ की ओर गई नजर नहीं आई।


रिपेयर के साथ-साथ मोटर बेचने का काम भी करता हूं। चोरों ने पूरी रेकी के साथ वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब साढ़े चार क्विंटल कॉपर वायर चुरा ले गए। मार्केट में एक किलोग्राम कॉपर वायर का मूल्य करीब 450 रुपये हैं। उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-अमरीक सिंह, दुकानदार


व्यक्ति ने चोरी की सूचना शहर थाना के मुंशी को दी थी। मुलाजिम तुरंत मौका पर पहुंचे थे, तब तक गाड़ी जा चुकी थी। हमने पीछा भी किया। लोगों ने बताया कि एक गाड़ी तेजी से बठिंडा रोड़ की ओर गई है। दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली

चोरों को पकड़ सकती थी पुलिस
पुलिस चोरों को रंगे हाथों पकड़ सकती थी। एक बार चूकने के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं हुई। चोर बड़े आराम से गाड़ी लेकर 30 की स्पीड पर शहर थाना के आगे से गुजरे। पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अगर पुलिस ने जल्द मामला ट्रेस नहीं किया तो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग यूनियन पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

जगतार सिंह सिंघेवाला, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें