एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज के जरिए बैंक से साढ़े 95 लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिए। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खारी सुरेरा निवासी जसवंत सिंह का एक्सिस बैंक की ऐलनाबाद शाखा में खाता है। शाखा अधिकारी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि जसवंत सिंह ने फर्जी दस्तावेज बैंक में जमा करवाकर 95 लाख 60 हजार 70 रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिए। बैंक अधिकारी ने पुलिस को आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अनुशंसा की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करने का मामले दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी जसवंत कुमार को गिरफ्त में लिया जाएगा।