फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के उकसाने पर खुद को मारी गोली

Sun, 15 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
एडवोकेट अनमोल - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं युवा अधिवक्ता अनमोल सिंह के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। नौ महीने से अलमारी में बंद पड़ी अनमोल की फाइल को आखिरकार पुलिस को खोलना पड़ा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार फाइल खोलने के बाद पुलिस लगा कि समीर अरोड़ा ने एडवोकेट अनमोल को मारा नहीं पर उसने आत्महत्या के लिए उकसाया जरूर। समीर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल तक अनमोल को थमा दी जिसके बाद उसने 11 अगस्त 2015 की शाम खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व शस्त्र अनिधिनियम को केस दर्ज किया है।

शहर पुलिस ने मृतक के पिता एडवोकेट छिंगारा सिंह का बयान दर्ज किया है। मृतका का पिता लगातार पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों समक्ष जाकर गुहार लगाता रहा कि उसका पुत्र अनमोल सुसाइड नहीं कर सकता। एक साजिश के तहत उसे मारा गया है, इस मामले के उसके दोस्त समीर की भूमिका संदिग्ध है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्यवाही करके फाइल बंद कर दी थी। पुलिस समीर को इस मामले में क्लीन चिट देते रही लेकिन नौ महीने बाद अब पुलिस को लगा कि इस मामले में कुछ तो गड़बड़ है। इस मामले की नये सिरे से जांच सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर को बार रूम से घर रवाना हुआ था
एमआईटीसी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय एडवोकेट अनमोल सिंह सिरसा अदालत में वकालत करता था। करीब डेढ़ माह पहले उसकी शादी डबवाली में हुई। अनमोल सिंह के पिता एडवोकेट छिंगारा सिंह की गिनती सिरसा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में होती है। शादी के कुछ दिनों बाद से अनमोल का अपनी पत्नी के साथ विवाद रहने लगा। इसी विवाद के चलते अनमोल परेशान रहने लगा और उसने अपने करीबी दोस्तों के साथ अपनी परेशानी को साझा किया। दोस्तों ने उसे समझाया कि सब ठीक हो जाएगा। 11अगस्त 2015 मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक वह अदालत परिसर में अपनी सीट पर साथी वकीलों के साथ बातचीत कर रहा था। ढाई बजे अनमोल अदालत परिसर से घर रवाना हुआ। वह वह खैरपुर चौकी के पीछे वाली गली में रहने वाले अपने करीबी दोस्त समीर अरोड़ा के घर पहुंचा। इसके बाद उसने दोस्त की पिस्तौल से अपनी कनपटी पर फायर कर दिया। गोली भेजा चीरती हुई दीवार से जा टकराई। अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्तों के नाम अंतिम संदेश ‘बाय सॉरी’
मौत को गले लगाने से पहले एडवोकेट अनमोल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने दोस्तों के नाम अंतिम संदेश लिखा बाय सॉरी। यह संदेश पढ़ते ही उसके दोस्त हैरान हो गए। तीन दोस्तों ने कमेंट किया और पंजाबी में लिखा की गल हो गई भाई जी, लेकिन अनमोल की  तरफ से दोस्तों को जवाब नहीं मिला। संदेश लिखने के साथ ही उसने कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घंटे भर बाद जब उसके दोस्तों को उसकी मौत की सूचना मिली तो हर किसी की आंखें नम थी।

जल्द होगी गिरफ्तार
मृतक अनमोल के दोस्त समीर अरोड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अपना लाइसेंसी पिस्टल देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है लेकिन जल्द आरोपी को गिरफ्तार के न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें