फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक के पैसे हड़पने के लिए रच डाला लूट का ड्रामा

Sun, 15 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
फर्जी लूट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नोहर रोड पर सुबह ट्रैक्टर चालक से लूटपाट मामला एक सुनियोजित ड्रामा निकला। ट्रैक्टर चालक ने मालिक के दिए हुए दो लाख रुपये हड़पने के लिए योजना बनाई और इसी के तहत उसने खुद को चोट मारकर पुलिस को लूटपाट की सूचना दी। वारदात की सूचना के बाद सिरसा सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। इंचार्ज राजाराम ने चालक से पूछताछ शुरू की तो शाम होने तक उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। सीआईए स्टाफ ने आरोपी राजा सिंह द्वारा छुपाकर रखे दो लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। ऐलनाबाद थाना पुलिस अब चालक राजा सिंह के खिलाफ साजिश रचने व पुलिस को झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि राजा सिंह ने कालांवाली स्थित अपने घर पर ही दो लाख रुपये रखे हुए थे। उसने सुबह ही यह रुपये हड़पने की योजना बना ली थी और ऐलनाबाद जाकर लूट का ड्रामा रच दिया। साजिश के पर्दाफाश होने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
चालक राजा सिंह मंडी कालांवाली की फर्म ब्रजभान एंड संस  के ट्रैक्टर को लेकर स्थानीय मोहित ऑयल एंड जनरल मिल से सरसों की खल लेने के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे उसने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि दो बाइक सवार उसके साथ मारपीट करके दो लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। लूट की वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई। डीएसपी कुलदीप बैनीवाला, सीआईए प्रभारी राजा राम व ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार लुटेरों की तलाश में जुट गए। राजा सिंह ने पुलिस को बताया कि लुटेरों को वह पहचान सकता है। पुलिस ने वारदात के आसपास व देर तक के क्षेत्र में लगे खुफिया कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल डाली लेकिन लुटेरों के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं मिली। सीआईए इंचार्ज ने चालक राजा सिंह से पूछताछ शुरू की तो वह उत्तर देते समय घबराने लगा। सख्ती से पूछताछ होने पर चालक ने अपना अपराध कबूल करते हुए गलती स्वीकार कर ली। उसने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है इसलिए उसे लूट का ड्रामा रचना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें