फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 08 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रानियां रोड पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सिरसा की ओर से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया।  हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं दूसरी ओर डबवाली रोड स्थित एयरफोर्स के निकट शनिवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार ऑटो चालक सहित पंाच लोग घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रानियां रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सिरसा की ओर से आ रहे बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का  जायजा लिया और शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुुंचाया। बताया गया कि  गांव केलनियां निवासी करीब 27 वर्षीय राजबीर सिरसा में  ही फर्नीचर का काम करता था। शनिवार सुबह वह रोजाना की भांति बाइक पर सवार होकर  गांव से काम पर आ रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रानियां रोड पर स्थित एक धर्मकांटे  के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक करीब 10 से 12 फुट तक बाइक सवार को अपने साथ घसीटता हुआ ले गया,  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्ची है।

ऑटो पलटा, पांच घायल
 डबवाली रोड स्थित एयरफोर्स के निकट शनिवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में  ऑटो  चालक सहित पंाच  लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में कर्मगढ़ निवासी ऑटो  चालक सोनू, कमला, प्रेम बाई, कौशल्या व बेगराज शामिल हैं। ऑटो चालक सोनू के अनुसार वह रोजाना सिरसा मंडी से सब्जी लेकर जाता है। शनिवार सुबह भी वह  रोजाना की भांति सब्जियां लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान डबवाली रोड पर उसे गांव की चार सवारियां मिल गई, जिसे ऑटो में बैठा लिया। एसरफोर्स के निकट  अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने तुरंत आकर सभी को ऑटो से निकाला और एंबुलेंस को बुलाकर अस्पताल में उपचार के लिए  पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें