फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक का शव जोहड़ में फेंका

Sun, 08 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के पिछले गेट से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित जोहड़ से एक अज्ञात युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ है। मृतक की आंख के पास गोली लगी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाकर मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। मृतक युवक के सिर में सुए से गोदने के निशान भी है।
विज्ञापन


शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय से सटे जोहड़ के समीप के दुकानदारों ने जोहड़ में खून से लथपथ एक युवक का शव देखा। इसके तुुरंत बाद दुकानदारों ने मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी भूदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव जोहड़ से बाहर निकाला तो शव की हालत देखकर दुकानदारों व वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की आंख के पास गोली मारी गई थी तो वहीं उसके सिर, कान और मुंह से भी खून बह रहा था। शव की हालत देखकर हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया। इस दौरान मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब से केवल एक रुमाल ही बरामद हुआ। मृतक ने नीले रंग की जींस व स्लेटी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। वहीं, पुलिस को मृतक की चप्पल जोहड़ से करीब 20 मीटर की दूरी पर बरामद हुई। कोर्ट के पिछले गेट की ओर जाने वाली सड़क से लेकर जोहड़ तक पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं जबकि जोहड़ के किनारे जमीन पर खून फैला मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

चाबी का गुच्छा पहुंचा सकता है पुलिस को हत्यारे तक
हत्या का मामला होने के चलते पुलिस ने जोहड़ के आसपास के क्षेत्र में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे करीब आठ पुलिस कर्मचारियों ने वहां उगी झाड़ियों व घासफूस को भी छान मारा। इसी दौरान पुलिस कर्मचारियों को मृतक की सफेद रंग की हवाई चप्पल बरामद हुई। वहीं जोहड़ के समीप उगी एक झाड़ी के पास चाबियों को गुच्छा बरामद हुआ। गुच्छे में तीन चाबियां हैं और ये धागे से बंधी हुई है। पुलिस को शक है कि युवक की मरने से पहले हत्यारे से पहले हुई हाथापाई में ये गुच्छा गिरा हो या फिर चाबियों का गुच्छा मृतक युवक का भी हो सकता है।
विज्ञापन


शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आंख के पासे गोली लगी होने की आशंका है। मौके से पुलिस को चाबियों का गुच्छा भी मिला है।
विज्ञापन

भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें