फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: हत्या के मामले में खुलासा, रंजिश के चलते की थी जितेंद्र ने बलबीर की हत्या

Wed, 25 Oct 2023 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस दूसरे आरोपी को काबू करने में जुटी है। मृतक के परिजन बोले कि हत्या में कई लोग शामिल हैं, दो का काम नहीं है। 25 वर्ष पहले जितेंद्र के ताया की हत्या हुई थी। बलबीर व उनके परिवार को आरोपी ठहराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के रानियां क्षेत्र के ढाणी आसा सिंह निवासी बलवीर सिंह की तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को उसके साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस की गोली लगने से घायल जितेंद्र अभी सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रंजिश के चलते जितेंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर बलबीर की हत्या की है। अभी हत्या मामले में कितने आरोपी शामिल हैं, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है। करीब 25 साल पहले जितेंद्र के ताया तेजा सिंह की हत्या हुई थी। उसी रंजिश के चलते ही बलवीर सिंह की हत्या की गई है। मृतक बलवीर सिंह के परिजन अभी पुलिस की जांच से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। मृतक के भाई लखविंद्र सिंह का आरोप है कि एक षडयंत्र के तहत बलवीर सिंह की हत्या की गई है।

 

हत्या में केवल दो लोग शामिल नहीं है, जबकि कई लोगों ने मिलकर साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन्हें सभी आरोपियों के नाम पता हैं, लेकिन पुलिस ने हमें जांच में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया है। जब पुलिस हमें जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी तब पूरी लिस्ट पुलिस के सामने रख देंगे।

उल्लेखनीय है कि 22 अक्तूबर की सुबह बलवीर सिंह की लाश एक खेत में मिली थी। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई थी। 24 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए ढाणी सोबा सिंह में दबिश दी थी। जितेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इस मामले में रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि करीवाला पुलिस चौकी इंचार्ज कार्रवाई कर रहे हैं। जांच जारी है। दूसरे आरोपी को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें