फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपरी के नशे में हैवान बना बेटा, ईंट से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

Wed, 20 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
लालपरी के नशे में हैवान बने बेटे ने बाप को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पड़ोसी महिला के ब्यान पर कलयुगी बेटे पर हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंदिरा नगर निवासी 60 वर्षीय खेता राम का 30 वर्षीय बेटा नीटा उर्फ नीटू करीब दो माह बाद सोमवार रात को अपने घर आया था। फर्नीचर मिस्त्री पिता ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। बेटे को यह नागवार गुजरा, दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


खेता राम की पत्नी छिंद्र कौर ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवा दिया। बाप-बेटा शराब के नशे में धुत्त थे। जैसे ही रोटी खाने की बारी तो दोनों फिर से लड़ने लगे। पिता ने पूछा कि इतने दिनों तक कहां रहता है? जवाब न मिलने पर पिता को गुस्सा आ गया। पिता की फटकार झेल रहे बेटे ने भी आपा खो दिया और कहा कि जो रोटी खा रहे हो वह उसके कमाई की है। मां छिंद्र कौर ने बताया कि दोनों शराब के नशे में दोनों एक-दूसरे की ओर ईंट चलाने लगे। एक ईंट नीटा के सिर पर लग गई जिसके बाद गुस्साए नीटा ने ईंटों से खूब पीटा और उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए खेता राम को डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। जख्मों का ताप न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पड़ोसी महिला कृष्णा देवी के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए नीटा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को सिरसा के सामान्य अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया।

पशु व्यापारियों के साथ रहने के कारण नीटा अक्सर घर से बाहर रहता था। उसकी कमाई से घर चलता था। जब भी वह घर आता, किसी न किसी बात को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा होता। सोमवार रात भी ऐसा हुआ। दोनों शराब पीए हुए थे। नशे में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा राम, कार्यकारी प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें