फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
आग - फोटो : bureau
विज्ञापन
एमसी मार्केट में मंगलवार की देर शाम एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने के समय दुकानदार दुकान में ही था। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एमसी मार्केट स्थित गुरुनानक बर्तन भंडार में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगते हुए दुकानदार तरसेम चुघ दुकार से बाहर भाग आया और शोर मचाने लगा। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। राहगीरों ने भी इसकी सूचना दमकल विभाग को दे दी थी। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ियों कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गई पर तब तक आग जोर पकड़ चुकी थी। दुकान में प्लास्टिक के बर्तन अधिक होने के कारण आग और भड़क गई। ऊपर की दो मंजिलों में भी आग लगी गई।

दमकल की दो गाड़ी वायुसेना केंद्र से, एक गाड़ी डेरा सच्चा सौदा से और छह दमकल विभाग से मौके पर पहुंची। कुल नौ गाड़ियां कई चक्कर लगाती रही। उधर सूचना मिलने के बाद एसडीएम परमजीत सिंह चहल, डीएसपी विजय कक्कड़, डीएसवी रविंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, भाजपा नेता अमन चोपड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी रास्ते बंद कर दिए ताकि इस और वाहनों का आवागमन बंद हो सके। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मी भी काफी संख्या में थे। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग बुझाने के लिए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स के जवान भी अपनी दमकल गाड़ी और आग बुझाने वाले यंत्रों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। माना जा रहा है कि आग लगने से लाखों का रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें