फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मां-बेटा समेत तीन घायल

Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में मां-बेटा समेत तीन घायल
विज्ञापन
हथौड़ा गांव के पास मंगलवार को तेज तेज गति से दौड़ रहे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह डंपर की आग बुझाई। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को करीब चार बजे बरनई निवासी 22 वर्षीय रवि मिश्रा अपनी मां सरोज और रिश्ते की भतीजी 18 वर्षीय रचना के साथ बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। अटसलिया रोड पर एक पब्लिक स्कूल के पास उनकी बाइक में सामने से आए डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घायलों की हालत देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हंगामा करते हुए डंपर में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत कर डंपर में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस यातायत को सामान्य कर पाई। इस बीच पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां रचना और सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें