फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडों की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 18 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद क्षेत्र में डबवाली रोड स्थित बाईपास पर दो सांडों की टक्कर में शनिवार की देर रात एक बाइक सवार की मौत हो  गई। दूसरी ओर सिरसा के अजय विहार क्षेत्र में पत्नी को उपचार के लिए लेकर जा रहे एक बाइक सवार को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव ढाणी बच्चन सिंह निवासी करीब 22 वर्षीय राजू जो खेतीबाड़ी करता था। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ऐलनाबाद से बाइक पर सवार होकर  अपने घर लौट रहा था। ऐलनाबाद-डबवाली बाईपास पर दो सांड आपस में भिड़ रहे थे। जब राजू उनके पास से बाइक गुजारने लगा तो सांड बाइक से आ टकराए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर पहले ऐलनाबाद अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा ले जाते  वक्त रास्ते में राजू की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
 दूसरी ओर सिरसा के अजय विहार क्षेत्र में शनिवार रात को पत्नी को उपचार के लिए लेकर जा रहे एक बाइक सवार को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन बिट्टू सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी परविंद्र को घर में करंट लग गया। पड़ोसी की सूचना देने पर वह बाइक लेकर घर पहुंचा और पत्नी को साथ लेकर अस्पताल जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे अजय विहार के पास एक कार चालक ने उसे साइड नहीं दी। हॉर्न बजाने पर कार चालक ने गुस्से में आकर उसकी बाइक को टक्कर दे मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से उसे काफी चोटें आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें