फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रही महिला को बेसुध कर छीने जेवर

Wed, 11 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
लूट - फोटो : bureau
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकलवाने के लिए जा रही एक महिला को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध किया और उसके हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी झपटकर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डी-ब्लॉक निवासी प्रेमवंती मंगलवार सुबह 11 बजे बैंक से रुपये निकलवाने के लिए घर से निकली। भगत सिंह पार्क के पास पैदल चलकर दो युवक उसके पास आए। युवकों ने उससे कहा आंटी दो हजार रुपये खुल्ले मिल सकते हैं क्या? युवकों ने प्रेमवंती को बातों में उलझा लिया। दोनों युवकों में से एक ने अचानक कोई नशीला पदार्थ उसे सुंघा दिया, जिससे प्रेमवंती बेसुध हो गई।

युवकों ने उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी और हाथ से सोने का कड़ा निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद प्रेमवंती को होश आया तो उसने देखा कि कड़ा और अंगूठी गायब है। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रेमवंती को होश आया तो उसके हाथ में दो हजार के कई नोट थे। नोटों की जांच करवाई गई तो ये नोट नकली निकले। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने जेवर निकालने के बाद ये नोट प्रेमवंती की मुट्ठी में रख दिए होंगे। शहर थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

फोटोनंबर : 20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें