फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी से 23 लाख की ठगी

Tue, 05 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत एक फौजी से दुकान दिलाने के नाम पर कथित दलालों ने साढ़े 23 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


फौजी ने जब रुपये वापस मांगे तो दलालों ने इन्कार कर दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार द्वारकापुरी निवासी सुशील कुमार वर्ष 2012 में वायुसेना से सेवानिवृत हुए। इसके बाद उन्होंने ऑटो मार्केट में दुकान लेने की सोची।

जीपीएफ राशि से वे प्लाट लेना चाहते थे। ओम प्रकाश निवासी हुडा कॉलोनी और त्रिलोक निवासी कीर्ति नगर ने सुशील कुमार से संपर्क किया।

दोनों ने ऑटो मार्केट में दुकान दिलाने की बात कही। सौदा कराने के लिए 23 लाख रुपये मांगे। सुशील ने विश्वास कर साढ़े दोनों को 23 लाख रुपये दे दिए।

कुछ दिन बाद दलालों ने दुकान उसके नाम नहीं कराई तो वह उनके घर गए। पता चला कि दोनों कहीं चले गए हैं। इसके बाद सुशील कुमार ने ओमप्रकाश व त्रिलोक से अपने रुपये वापस मांगे लेकिन दोनों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने बताया कि उनकी मेहनत की कमाई दलाल हड़प गए।

जांच अधिकारी एवं कीर्ति नगर चौकी प्रभारी शिव नारायण शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश और त्रिलोक के खिलाफ धारा 420/467/469/471/120बी के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें