फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राजस्थान पुलिस ने तीन लुटेरों को चार दिन के रिमांड पर लिया, पेट्रोल पंप पर की थी लूट

Mon, 25 Jul 2022 04:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बदमाश ऐलनाबाद के पेट्रोल पंप से दो लाख की नकदी लूट कर फरार हुए थे। एक लाख 60 हजार की नकदी, दो पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंप पर शनिवार को पंप स्वामी को आतंकित कर दो लाख रुपये लूटने के मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन लुटेरों  सोनीपत जिले के गगाना निवासी दीपक, सयामती निवासी अजय और हिसार जिले के आदमपुर निवासी सुंदर खिचड़ को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को ऐलनाबाद के ढाणी शेरा के नजदीक केहरवाला रोड पर स्थित मातोश्री पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पहले 3100 रुपये का पेट्रोल भरवाया। फिर पेट्रोल पंप मालिक पर पिस्तौल तानकर दो लाख रुपये लूट राजस्थान की तरफ फरार हो गए थे। वारदात होने की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी।  

ऐलनाबाद पुलिस ने राजस्थान और अन्य स्थानों पर नाकेबंदी करा दी। देर रात्रि को पुलिस ने राजस्थान के गांव भोमपुरा के पास ऐलनाबाद और राजस्थान की रावतसर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान उक्त आरोपियों ने राजस्थान पुलिस पर गोलियां भी चला दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कार सहित काबू कर लिया। राजस्थान पुलिस ने पूछताछ के बाद उक्त आरोपियों के कब्जे से एक लाख 60 हजार रुपये, दो पिस्तौल और कार भी बरामद की। 
विज्ञापन


पहले भी बदमाशों के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज 
लूट के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपियों पर पहले भी हत्या करने, लूट और हत्या का प्रयास करने के अंबाला, सोनीपत और अन्य स्थानों पर मामले दर्ज हैं। राजस्थान में कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद हरियाणा की ऐलनाबाद पुलिस को उक्त आरोपियों को सौंपेगी।  

पुलिस पर गोलियां चलाने मामले में तीनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद ही आरोपियों को रिमांड पर लिया जा सकेगा। आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। - सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें