फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ाेत में साथ बैठकर शराब पी, फिर कर दिया कत्ल

Fri, 29 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भूमि विवाद के चलते गांव गीदड़खेड़ा में एक किसान को धारदार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया। डबवाली सदर पुलिस ने मृतक परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार दोहपर सामान्य अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गीदड़खेड़ा निवासी किसान भरत पाल का अपने पड़ोस के खेत मालिक जगजीत सिंह के साथ पूर्वजों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के बीच अक्सर दोनों खेत में बातचीत करते और एक साथ शराब भी पीते थे। बुधवार को भरत पाल खेत में पानी लगाने गया था। वहां जगजीत सिंह भी आ गया और दोनों एक साथ बैठकर शराब पीने लगे। नशे में दोनों के बीच जमीनी विवाद  को लेकर झगड़ा हो गया।

इसी दौरान जगजीत सिंह के परिवार से गुलाब सिंह, हरमीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति आ गया। जगजीत सिंह ने उक्त सभी के साथ मिलकर तेजधार हथियार से भरतपाल पर हमला कर दिया। हमले में भरतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घर नहीं लौटने पर परिवार वाले खेत पहुंचे तो भरतपाल बेसुध हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन कुछ देर बाद उपचार के दौरान भरतपाल की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सदर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें