फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हेल्प को तैयार हुआ हनुमानगढ़ जेल से लाया विक्की बिश्नोई

Sun, 15 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
चौटाला डबल मर्डर कांड को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रशासन में उम्मीद की नई किरण जागी है। हनुमानगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाए गया विक्की बिश्नोई सिरसा पुलिस की हेल्प के लिए तैयार हो गया है। रविवार को पुलिस ने विक्की बिश्नोई को पहले तो अपने भरोसे में लिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में जुटे अधिकारियों ने विक्की से पूछा कि डबल मर्डर कांड में उसके पास क्या जानकारी है। ऐसे कौन सा गैंग या सुपारी किलर बदमाश है, जिसकी इस कांड से जुड़े होने की संभावना हो सकती है। विक्की ने कुछ नाम पुलिस को बताए हैं, जिनके गिरफ्त में आने से पुलिस को बहुत कुछ पता चल सकेगा।

ये भी संभव है कि वो बदमाश ही हत्थे चढ़ जाएं, जिन्होंने चौटाला डबल मर्डर कांड को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार विक्की से हुई बातचीत में पुलिस को इस कांड का नया एंगल मिला है। इस एंगल के हिसाब से ऐसा लगता है कि जो बदमाशों के निशाने पर वही दोनों लोग ही थे, जो मारे गए हैं। इनेलो नेता प्रदीप गोदारा ही मेन टारगेट होता तो उसकी हत्या करने लिए ऑफिस में हमला करना कोई जरूरी नहीं था।
विज्ञापन


उस पर कहीं पर भी पास या दूर से हमला करके निशाना बनाया जा सकता था। ऐसे में सतबीर पूनिया और अमित सहारण के नाम की ही सुपारी मिली हो सकती है और टारगेट पर ये ही दोनों थे। जांच में जुटे अधिकारियों ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ये पता लगाने में जुटे हैं कि मृतक सतबीर और अमित का किसके साथ ज्यादा लेन-देन था। इसके अलावा इनकी किसी से कारोबारी पार्टनरशिप थी क्या?, इनका किसी के साथ कभी विवाद हुआ, इन सबकी गहराई से जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पांच दिन के रिमांड के दौरान विक्की से पुलिस को काफी अहम सुराग मिलेंगे।

बुधवार रात को गांव चौटाला स्थित इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमेें ऑफिस में बैठे चौटाला निवासी जमींदार सतबीर पूनिया और अमित सहारण की मौत हो गई थी। इनेलो नेता प्रदीप गोदारा का कहना है कि हमला उन्हें टारगेट पर लेकर किया गया था। शुरुआती तौर पर पुलिस को भी यही लगता था, लेकिन अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पुलिस ने हमले में मारे गए सतबीर और अमित को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे
विक्की बिश्नोई पुलिस की हेल्प करने को राजी है। उससे काफी अहम जानकारियां पुलिस को मिल रही हैं, जिससे पुलिस को जांच में काफी फायदा होगा। डबल मर्डर कांड की सारी सच्चाई सामने लाई जाएगी। बदमाश कौन थे, टारगेट पर कौन था, किसने हमला कराया, पुलिस कांड की सारी सच्चाई का पता लगाएगी और दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। पुलिस जी जान से जांच में जुटी है और जल्द डबल मर्डर कांड को सुलझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज सदर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें